वैसे तो गर्मी आते ही लोग पपीता खाना बेहद पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कि सिर्फ पपीता ही नहीं इसके पत्ते भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके चमत्कारी गुण सिर्फ आपको गर्मी से राहत ही नहीं देते हैं, बल्कि आपको कई गंभीर बीमारियों से दूर भी रखते हैं।
आईये डॉ. विनीता मेवाड़ा से जानते हैं पपीते के पत्ते का जूस हमारे लिए कैसे वरदान साबित हो सकता है।
1. डेंगू से लड़ने में करता है मदद

पपीते की पत्तियां डेंगू से लड़ने में बहुत ही लाभकारी मानी जाती हैं। यह ना सिर्फ डेंगू से लड़ता है बल्कि ब्लड में तेज़ी से गिर रहे प्लेटलेट्स को भी फिर से बढ़ाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह रस खून के थक्के बनने से भी रोकता है और लीवर को भी डैमेज नहीं होने देता है।

पपीते की पत्तियों का रस ना सिर्फ बीमारियों से लड़ता है बल्कि बॉडी की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इस रस को पीने से ब्लड में वाइट ब्लड सेल और प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ जाती है जो कि सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है।
3. भूख बढ़ाने में करता है मदद

अगर आपको भूख नहीं लगती जिसके कारण आप अपनी हेल्थ को लेकर परेशान हैं तो ये रस आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। इसके लिए आप पपीते के पत्ते के रस की चाय बनाकर पिएं, कुछ दिनों में ही आपकी खोई हुई भूख वापस आ जाएगी।
4. ब्लड में बढ़ते हैं प्लेटलेट्स

अगर आपके ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी है तो ये रस आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकता है। इस रस को रोज़ाना पीने से कुछ ही दिनों में बल्ड में ये प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं।
5. महिलाओं के लिए है फायदेमंद

अकसर महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से जूझना पड़ता है। पपीते के पत्तियों का काढ़ा इस दर्द से निजात दिलाने में बहुत कारगर है। इस काढ़ें को बनाने के लिए पपीते की पत्ती को इमली, नमक और पानी को मिक्स करके उबाल लें और फिर ठंडा करके पिएं। इससे जल्द ही आराम मिल जाएगा।
6. पिंपल्स से मिलेगी राहत

अगर आपको भी पिंपल्स की समस्या है और आप दवा के साथ-साथ बाकी घरेलू उपचार कर-करके थक गए हैं तो पपीते की पत्तियां आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए पपीते की सूखी पत्तियों को लेकर पानी के साथ मिक्स करके उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पिंपल्स को पर लगा लें। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरा साफ कर लें, जल्द ही पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा।
7. कैंसर से भी होगा बचाव

पपीते की पत्तियां सबसे गंभीर बीमारियों में से माने जानी वाली बीमारी कैंसर से भी बचाव करने में मदद करता है। यह ना सिर्फ बॉडी में इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, लीवर कैंसर, लंग कैंसर को भी रोकने में मदद करता है।
8. मलेरिया में भी मिलेगा लाभ

पपीते की पत्तियों के फायदे सिर्फ यहीं नहीं खत्म होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पपीते की पत्तियां मलेरिया से भी हमें बचाती हैं। इसका रस पीने से मलेरिया बढ़ने से रोका जा सकता है।
9. बैक्टीरिया-वायरस को करता है खत्म
पपीते की पत्तियों में 50 एक्टिव कॉम्पोनेंनट्स पाए जाते हैं जो कि बैक्टीरिया, वायरस, फंगस, परजीवी और कैंसर सेल्स को खत्म करने में मदद करते हैं।
10. कब्ज़ से बचाता है

पपीते की पत्तियों का रस एक लैक्सेटिव के रूप में भी जाना जाता है जो की कब्ज की समस्या को दूर करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, ये पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है।
Comments
543 responses to “वरदान है पपीते की पत्तियों का जूस, फायदे सुन हैरान रह जाएंगे आप”