Health Tips : 30 की उम्र के बाद क्यों कमजोर होने लगती हैं हड्डियां? बचाव के TIPS
हेल्थ डेस्क।एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के जीवनकाल में हड्डियां सबसे ज्यादा मजबूत तब होती हैं, जब वह 30 साल के आस-पास होता है। इसे पीक बोन मास कहा जाता है। लेकिन 30 साल के बाद महिलाओं और पुरुषों का बोन मास धीरे-धीरे घटने लगता है। इससे हड्डियों के कमजोर होने की शुरुआत माना जा सकता है। हालांकि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद आने वाले हॉर्मोनल चेंजेस के कारण बॉडी मास तेजी से घटता है। इसलिए उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस (कमजोर हड्डियों की बीमारी) होने का खतरा पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होता है। यहां अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट (ज्वायंट रीप्लेसमेंट और स्पाइन सर्जन) डॉ. यश गुलाटी बता रहे हैं कमजोर हड्डियों की इस बीमारी और इसके कारणों के बारे में।
Source : bhaskar.com



















Comments
140 responses to “Health Tips : 30 की उम्र के बाद क्यों कमजोर होने लगती हैं हड्डियां? बचाव के TIPS”